हुगली : लव ट्राएंगल में एक 19 साल का युवक मारा गया। उसका शव प्रेमिका के घर के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस तक पहुंची मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने शव की पहचान अशोक प्रसाद के रूप में की। घटना पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर कमिश्नरेट की है।
मृतक अशोक प्रसाद के परिजनों ने उसकी प्रेमिका और उसके एक अन्य प्रेमी 20 साल के अर्जुन दास पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए मृतक की प्रेमिका और उसके कथित प्रेमी अर्जुन दास समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मृतक अशोक के परिजनों ने बताया कि उसकी नाबालिग प्रेमिका अर्जुन दास से भी प्यार करने लगी थी। अशोक ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर अशोक को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। किसी भारी सामान से अशोक के सिर पर वार कर उसे मार डाला।
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया था अनिकेत
इसे भी पढ़ें :डूबते दोस्त को छोड़ भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इसे भी पढ़ें :मां कमरे में नहीं थी, बगल कमरे में लाइट जलता देख बेटा पहुंचा, जो देखा….
इसे भी पढ़ें :गेम खेलने से रोका तो बाप को मार डाला, ऐेसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे






