spot_img

टी-20 वर्ल्ड कप : भारत की हार पर यूपी से लेकर पंजाब तक क्या-क्या हुआ, देखिये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : टी-20 वर्ल्ड कप में इंडिया की हार के बाद देश में कई जगहों पर पाकिस्तान के प्रति प्रेम जाहिर करने के मामले सामने आए। यूपी में तो ऐसे मामलों में राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। यूपी के अलग-अलग जिलों में पाकिस्तान के समर्थन में आए लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आगरा में तीन, बरेली में दो, बदायूं में एक और सीतापुर में एक शख्स को पुलिस ने नामजद बनाया है।

राजस्थान में कार्रवाई

राजस्‍थान के उदयपुर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का समर्थन करने वाली एक शिक्षिका को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। पुलिस ने आरोपी टीचर नफीसा अटारी को गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत मिल गई है। जोधपुर में भी एक युवक को पाकिस्तान प्रेम महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर उस युवक ने लिखा था कि ‘भारत को पाक बना देंगे।’ इसके बाद जोधपुर पुलिस फौरन हरकत में आ गई और जोधपुर के पीपाड़ सिटी में रहने वाले युवक अब्दुल रशीद को को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका जोशी ने आरोपी की जमानत खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया।

पंजाब में दो गुटों में भिड़ंत

पंजाब के संगरूर जिले में एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में कश्मीरी छात्रों के गुट ने भारत की हार के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार के छात्रों का गुट नाराज हो गया था और दोनों गुटों में विवाद हुआ। इसके बाद कॉलेज में छात्रों के दोनों गुट आपस में भिड़ गए। भाई गुरदास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की निदेशक डॉ तनुजा श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुद्दे को सुलझा लिया गया है।

Read More : रांची के मोस्‍ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्‍सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)

Read More : विदेशी को देखते ही फैली अफवाह, हो गया हंगामा

Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत

Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने

Read More : जमीन एक, दावेदार दो… बना जी का जंजाल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...