spot_img

दांतों की समस्या और मेनोपॉज को लेकर क्या बोल गईं डॉ आकांक्षा चौधरी… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मौखिक कोशिकाएं, दांतों और उसके आसपास की परत में एस्ट्रोजन के रेसेप्टर्स होते हैं। अगर शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा में बदलाव होता है, तो हमारे मौखिक स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है। जैसे ही महिलाओं की उम्र मेनोपॉज के करीब होती हैं, वैसे ही उन्हें दांतों, हड्डियों सहित अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उम्र के इस पड़ाव में उन्हें अपने दांतों और मौखिक स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ती है। यह कहना है पेरियोडान्टालाजिस्ट एवं ओरल इंप्लांटोलाजिस्ट डॉ आकांक्षा चौधरी का।

डॉ आकांक्षा कहती हैं कि जैसे शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, वैसे ही मुख के उत्तकों में भी बदलाव होने लगते हैं। मुख के एक्सोक्राइन लार ग्रंथियों पर भी इसका जबरदस्त असर होता है।

मेनोपॉज के समय होने वाली दातों की मुख्य समस्याएं

डॉ अकाक्षां का कहना है कि जब शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम होता है, तो पूरे शरीर की हड्डियों का अंदरूनी ढांचा कमजोर हो जाता है और इसके कारण मैक्जिला, मैंडिबल और एलवीयोलर हड्डी भी कमजोर हो जाती है। मसूड़ों के उत्तक, हड्डियों पर सेक्स स्टेरॉइड्स भी असर डालते हैं।

  • atrophic gingivitis की वजह से दांतों के बीच में खालीपन आ जाता है।
  • मसूढ़े ढीले पड़ जाते हैं
  • मसूढ़ों से यदाकदा खून आता है और मवाद भी बनता है
  • भोजन चबाते समय दर्द होना
  • दांतों का असमय ढीला हो जाना
  • मुंह से बदबू आना
  • मुंह का सूखना और लार कम बन पाना
  • बर्निंग माउथ सिंड्रोम
  • दांतों में सड़न का बढ़ना
  • भोजन का स्वाद बदलना

मेनोपॉज के समय उचित मौखिक स्वास्थ्य का रखरखाव

  • दिन में दो या तीन बार अपने दांतों को ब्रश करें।
  • मसूढों को फ्लॉस करें।
  • दांतों की 6 महीने में रखरखाव के लिए सफाई करवाएं।
  • यदि आप स्मोकर हैं तो सिगरेट पीना कम कर दें या छोड़ दें।
  • मसूढ़ों से जुड़ी तकलीफ़ यदि ज़्यादा बढ़ गई हो, तो गम स्पेशलिस्ट और पेरियोडान्टालाजिस्ट के पास सलाह लें।
  • जिंजाइवल टिश्यू रिजेनेरेशन या बोन ग्राफ्ट्स
  • फ्लैप सर्जरी
  • यदि असमय दांत ढीले हो गए हों, तो डेंटल इम्प्लांट्स करवाना चाहिए।
  • अगर मुंह सूख रहा है तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
  • कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी करवाई जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : रांची का अफीम चतरा में 80 हजार रुपये किलो, ATS ने खोले राज… देखें

इसे भी पढ़ें : 60-40 नाय चलतो, आक्रोशित छात्रों पर दागे आंसू गैस के गोले

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...