इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इस सप्ताह (13-19जनवरी) तक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक़ क्या कहते हैं आपके सितारे, 12 राशियों का हाल जानें…

 

मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का मूल मंत्र हमेशा याद रखना होगा। किसी भी काम को जल्दबाजी या आधे अधूरे मन से न करें, अन्यथा बनता काम बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा शख्स अपनी ड्यूटी में अलर्ट रहें, काम को समय पर निपटाये, अन्यथा अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस सप्ताह पूरी प्लानिंग से काम करना बेहतर होगा। किसी नाते-रिश्तेदार से टेंशन मिल सकता है। क्रोध पर काबू रखना बेहतर होगा। वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाये रखने के लिये इस सप्ताह खुद के हितों से समझौता करना पड़ सकता है।

 

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं है। काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सोचे हुये काम को पूरा करते समय कुछ बाधायें आ सकती हैं। मन चिढ़ा-चिढ़ा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में क्रोध और झुंझलाहट बनी रहेगी। लोगों से बर्ताव ठीक-ठाक रखें, अन्यथा वर्षों से बने रिश्ते में खुरेंच लग सकती है। पॉजेटिव सोच जरूरी है, किसी काम को अधूरा न छोड़े। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। सेहत थोड़ा प्रतिकूल रह सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाये रखने के लिये लोगों के साथ संवाद बनाये रखें। बड़े-बुजुर्ग से मिले सलाह को नजरंदाज न करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ायें।

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिये इस सप्ताह अचानक कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। आपाधापी बनी रहेगी। अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचें। पहले से प्लानिंग काम गुप्त तरीके से करना बेहतर रहेगा, अन्यथा राह में कांटा चुभ सकते हैं। माली हालत ठीक-ठाक रहेगा। खर्चों में इजाफा होने की संभावना है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कुछ ज्यादा मेहनत करना होगा। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ दूरियां बनी रहेंगी। बिजी शेड्यूल से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें और उसकी भावनाओं की कद्र करें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभदायक रहेगा। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं को मनचाहा प्रमोशन अथवा मनचाही जगह पर पोस्टिंग हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयेाग मिलेगा। किसी प्रिय जन के घर में आगमन से घर में खुशियों छाई रहेगी। प्रेम संबंध में आत्मीयता एवं निकटता बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिये इस सप्ताह वैसे लोगों की मदद लेनी की जरूरत पड़ सकती है, जिन्हें आप बिल्कुल पसंद नहीं करते। यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रहने वाली है। हरेक काम के लिये खूब मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज में अचानक निराशा हाथ लग सकती है। माली हालत अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी साख को बचाये रखने के लिये अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। ज्यादा खर्चा होने से बजट बिगड़ सकता है। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात न होने से मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिये यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। हर काम में बाधा आ सकती है। लोगों का सपोर्ट नहीं के बराबर मिलेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से अलर्ट रहने की जरूरत है। अचानक से कोई दिक्कत आ सकती है। मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका रहेगी। अपमान भी झेलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाये रखने के लिये स्वजनों की भावनाओं का आदर करें। सुखी दांपत्य जीवन के लिये अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिये यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। कोई मनोकामना के पूरे होने पर मन खुश रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के कद और पद में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। यदि आपके जीवन में बीते कुछ समय से व्यक्तिगत समस्याएं बनी हुई थीं तो इस सप्ताह आप उसका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आप सकारात्मक विचारों और पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई मामला अदालत में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। आकस्मिक धन भी मिलने के योग हैं। लव लाइफ सुखमय रहेगी।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। लम्बे समय से बनी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होती नज़र आयेंगी। अटके हुये काम कुछ हद तक बन सकते हैं। काम-काज को लेकर लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन यात्रा के वक्त सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है। सकारात्मक सोच के साथ काम करने पर परिणाम भी अच्छे आयेंगे। अटका हुआ धन मिल सकता है। रिश्ते की दृष्टि से सप्ताह शुभ रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे की एंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान की प्रगति एवं उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफ़ी लक्की रहने वाला है। लम्बे समय से रोज़गार की तलाश कर रहे लोगों की तलाश खत्म हो सकती है। मनचाहा रोज़गार मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार क्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। व्यवसाय करने वाले बड़ी डील कर सकते हैं। नये अवसरों की भी भरपूर सम्भावना है।अचानक से तीर्थाटन का भी प्लान बन सकता है। अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंध और खिलेंगे। लव पार्टनर की तरफ़ से ग्रीन सिग्नल मिल सकता है। शादी भी तय होने की सम्भावना है।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा हड़बड़ी वाला हो सकता है। काम जा एक्स्ट्रा बोझ पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सपोर्ट नही मिलने की वजह से मन थोड़ा हताश और निराश रह सकता है। सेहत भी ख़राब हो सकती है। सेहत के प्रति सजग रहने की जरुरत है, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। अचानक बड़े खर्चे आ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए जोखिम बढ़ सकता है। सोच-समझकर निवेश करने की जरुरत है। प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी से बचे। सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखे।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस सप्ताह किसी भी कार्य को लेकर खूब सावधानी बरतने की जरुरत है। व्यवसायी हैं तो धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतें और नौकरीपेशा हैं तो अपने कार्य में लापवाही न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। उच्च अधिकारियों से उलझे नहीं वरना समस्या बढ़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। रिश्तों में वाणी और व्यवहार में संयम रखें वरना बात बिगड़ सकती है। अपने और अपने हमसफ़र की सेहत के प्रति सजग रहे।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह करियर-कारोबार में मनचाही तरक़्क़ी और लाभ मिलने के आसार हैं। नौकरी में कामकाज की तारीफ होगी। सीनियर अधिकारी काम से खुश होकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। करियर की दृष्टि से समय आपके साथ है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस सप्ताह प्लानिंग के तहत काम करने से लाभ बढ़ सकता है। वित्तीय स्थिति मज़बूत होगी। फ़िज़ूल खर्चो पर कंट्रोल होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। प्रियजनो के साथ टाईम बिताने का मौक़ा मिलेगा। लव लाइफ़ में हमसफ़र से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...