Khunti (Gaurav Kashyap) : अंधविश्वास के मकड़जाल में जकड़ी नर्स मकान मालकिन ने अपने किराएदार नोरा लकड़ा उर्फ सोनू की हत्या करवा दी। इस हत्या में मकान मालकिन सालोमी मिंज का साथ उसकी बहन नूतन मिंज, कार ड्राइवर और एक दोस्त ने दिया। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम एक तांत्रिक के कहने पर दिया गया। कांड का खुलासा करते हुये पुलिस ने तांत्रिक शलयानी सांगा, नीतीश हेमरोम उर्फ गरई, प्रवीण कच्छप उर्फ पिंकू, सालोमी मिंज और नूतन मिंज को गिरफ्तार कर लिया।
नोरा पालकोट थाना गुमला की मूल निवासी थी, पर वर्तमान में तुपुदाना रांची में रहती थी। पेशे से नर्स सालोमी मिंज को यह शक हो गया था कि उसके बड़े बेटे अभिषेक तिर्की की मौत का कारण नोरा लकड़ा है। 17 जनवरी को अभिषेक की मौत हो गई थी, वह बीमार था। इल्जाम है कि गिरफ्तार तांत्रिक शलयानी सांगा ने रिम्स में तैनात सालोमी मिंज को यह बताया था कि नोरा ने ही उसके बेटे को कुछ “कर” दिया। जिसके कारण वह मर गया। वह जादू टोना जानती है और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी जान का खतरा बनी हुई है। कभी भी किसी की जान ले सकती है। तांत्रिक की बातों में आकर सालोमी ने उसे डायन समझ लिया और उसे मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया।
पहले से तय योजना के मुताबिक नोरा को मौत के घाट उतार दिया गया। उसकी लाश पोटमगड़ा के बीच जंगलों में फेंक दी गई। यह जंगल खूंटी जिले में पड़ता है। बीते 27 जनवरी को जंगल से एक महिला की डेड बॉडी मिली थी। उस दिन मारी गई महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। कांड का खुलासा करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया। 3 दिन बाद यानी 30 जनवरी को एसआईटी को यह जानकारी मिली कि नोरा रहस्यमय ढंग से गायब है। संदेह के आधार पर पुलिस ने सालोमी मिंज के कार चालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगल दिए कि किस तरह डायन करार देकर नोरा को मारा गया। मारी गई नोरा दागी किस्म की महिला थी। वह नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा ठगी के आरोप में जेल जा चुकी थी। उसके खिलाफ रांची के गोंदा थाने में मामला दर्ज है। सुनें क्या बोले खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर…
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…
इसे भी पढ़ें :सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू ने थामा हाथ, बोले- पार्टी के लिए…
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 7 जिलों में नहीं चलेंगी सभी कक्षाएं, जानिये नई गाइडलाइन
इसे भी पढ़ें :चाकू की नोक पर रेलवे ड्राइवर से लूट, तीन अपराधी धराये
इसे भी पढ़ें :यूरिन देने लगता है ये बड़ा संकेत, आपकी किडनी कब हो रही हैं फेल
इसे भी पढ़ें :पोते की छट्ठी में दादा ने किया ऐसा कि पहुंच गये हवालात, देखें
इसे भी पढ़ें :ऐसे बाप-भाई से आती है घिन, उस दिन को कोस रही मां
इसे भी पढ़ें :कल खाक छानती रह गई NDRF, आज खुद निकली लाश, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल में रेड, जानिये क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें :कल 3 घंटे तक बंद रहेगी Bank की ये सेवाएं, जानिए कब से कब तक…
इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…






