Kohramlive : चोरी करने वाले चोर को जब पता चला कि घर दिवंगत कवि नारायण सुर्वे का है तो उसने सभी सामान वापस रख दिये और एक माफीनामा भी लिखकर टांग दिया। चोरों ने लिखा कि ”मुझे पता नहीं था, ये घर नारायण सुर्वे का है, नहीं तो मैं कभी चोरी नहीं करता। मुझे माफ करिये, मैंने जो आपका सामान चुराया है, वो मैं लौटा रहा हूं, मैं टीवी भी लेकर गया था, वो वापस रख दिया है, सॉरी।” इस घर में दिवंगत कवि की बेटी सुजाता और दामाद गणेश घारे रहते हैं। इनका घर महाराष्ट्र के रायगढ़ के नेरल में है। बेटी-दामाद ने कवि सुर्वे की सारी यादें इस घर में संजोकर रखी है। घारे दंपत्ति अपने लड़के से मिलने बाहर गये हैं। चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे। घर में कोई कीमती गहने-जेवरात नहीं मिले। चोर घर में लगे LED टीवी, बर्त्तन, तांबे-पीतल के सामान और अनाज चोरी करते रहे। लगातार तीन रोज तक चोरी करते रहे। अचानक चोरों को घर की दीवार पर नारायण सुर्वे की फोटो दिख गई। तब चोरों को पछतावा हुआ और माफीनामा के साथ सारे सामान वापस रख दिये। पुलिस केस दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर चोरों को खोज रही है। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इसे भी पढ़ें :इजाफा के बीच BSNL का शानदार प्लान लॉन्च… जानें
इसे भी पढ़ें :इन यात्रियों के लिए ट्रेन में सफर करना बनेगा आफत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :NTPC की पहल पर मिली कईयों को रोशनी
इसे भी पढ़ें :मुहर्रम त्योहार से पहले पूरा कर लें ये काम : DC
इसे भी पढ़ें :घर का इकलौता कमाऊ बेटा इस हाल में मिला
इसे भी पढ़ें :रांची में बदला ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले जान लें…
इसे भी पढ़ें :तय समय पर कार्रवाई करने में ये तीन जिले बेहतर
इसे भी पढ़ें :फर्जी और भ्रामक खबर परोसने वाले को ”सही जगह” पहुंचाये : DGP
इसे भी पढ़ें :राज्यसभा में BJP की ताकत हुई कम… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब दो बच्चे इस हाल में मिले…
इसे भी पढ़ें :रातों-रात अमीर बनने की चाह में लग गई हथकड़ी
इसे भी पढ़ें :इमरान खान की राजनीति पर लग सकता है ब्रेक… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :फ्लाईओवर से नीचे लटकी स्कूल बस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :PM मोदी से मिले CM हेमंत सोरेन… देखें







