Chatra (Rajesh Singh) : चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन के फोन की घंटी बजी। उठाते ही आवाज आई… सर एक बड़ी सूचना है। ब्राउन शुगर की बड़ी खेप की डिलिवरी होने वाली है। सूचना को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया। तुरंत SDPO अविनाश कुमार की देखरेख में सदर थानेदार लव कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा इलाके के विजय दांगी के घर रेड की। टीम उस वक्त हैरान रह गई, जब स्कूटी की डिक्की से 740 ग्राम ब्राउन शुगर मिला। घर में छापेमारी के दौरान 3 लाख 89 हजार कैश, 100 ग्राम अफीम और 56 किलो अमोनियम क्लोराइड मिला। बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत 60 लाख से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस ने घर में मौजूद विजय दांगी, मनीष दांगी और नीतीश दांगी को दबोच लिया। तीनों बाप-बेटे हैं। तीनों का आपराधिक इतिहास भी है। घर से एक ब्रेजा कार और एक स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया है। पूछताछ में तीनों ने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि नशे के सौदागरों के एक बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है। सुनें क्या बोले पुलिस कप्तान राकेश रंजन…
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें : होली को लेकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, चेक करें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :शेयर बाजार के लिए अब ये जरूरी नहीं, मगर इसको अपडेट कराना जरूरी
इसे भी पढ़ें :पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला, अब वृद्धों को मिलेगी अधिक पेंशन, जानिए कितनी बढ़ी राशि
इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें :ICSE, ISC Term 2 की रिवाइज्ड Datesheet जारी, देखें नई Exam dates
इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें :ADSO के दो ठिकानों पर रेड, करोड़ों की हेराफेरी का…
इसे भी पढ़ें :मां को गंडासे से काट डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने बेटे का क्या किया…




