Ranchi : झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को एक अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ। CM हेमंत सोरेन ने सेवानिवृत्त हो रही मुख्य सचिव अलका तिवारी को भावभीनी विदाई दी और राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में अविनाश कुमार ने पदभार संभाल लिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी और निष्ठा के साथ प्रशासनिक सेवायें दीं। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। CM ने कहा कि अलका तिवारी के मार्गदर्शन से कई महत्वाकांक्षी योजनायें सफल रहीं और प्रशासनिक परंपराओं को मजबूती मिली।
अविनाश कुमार को शुभकामनाएं देते हुये मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि उनकी कार्यकुशलता और अनुभव से राज्य प्रशासन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अब और तेजी आने की उम्मीद है।इस मौके पर नव नियुक्त विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
अलका तिवारी के बारे में क्या बोल गये CM… देखें वीडियो#Alkatiwari #jharkhand #cmhemantsoren #cs #Avinashkumar #ias #ranchi pic.twitter.com/4Fy4VodIox
— KohramLive (@KohramLive) September 30, 2025








