spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर क्या बोल गये रांची डीसी छवि रंजन, देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर रांची डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में सरना समिति/सदस्यों के साथ बैठक की गयी। बैठक में राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का अनुपालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरहुल मनाने की बात कही गयी। बैठक में एसडीओ रांची ने राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स की जानकारी साझा की। गाइडलाइन्स के अनुसार शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के 100-100 की संख्या में निकलने, शाम छः बजे तक धार्मिक जुलूस को खत्म करने की बात कही गई। समिति के सदस्यों के बताया गया कि जहां पर सभी ग्रुप का मिलान होगा, वहां श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या एक हजार से अधिक नहीं होनी चाहिये। बैठक के दौरान सरना समिति के सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें भी रखी। विधि व्यवस्था को लेकर सदस्यों द्वारा प्रकाश में लाये गये मामलों पर उचित व्यवस्था करने की बात कही गयी

विधि व्यवस्था के मामले में रांची ने निराश नहीं किया : डीसी

बैठक के दरम्यान डीसी छवि रंजन ने कहा कि विधि व्यवस्था के मामले में रांची ने निराश नहीं किया। इस बार भी हमें उम्मीद है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरहुल का त्यौहार मनाया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देर्शों में छूट दिये जाने की बात पर उपायुक्त ने कहा कि आपकी भावनाओं से आला अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि कहा कि बच्चे और 60 साल से उपर के बुजुर्ग जुलूस में शामिल न हो इस पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसा करें कि देश दुनिया में सकारात्मक संदेश जाये। डीसी छवि रंजन ने कहा कि सरहुल के दौरान बेहतर व्यवस्था को लेकर जो भी बातें कही है उससे नोट कर लिया है। जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने सभी बीडीओ एवं सीओ को संबंधित थाना प्रभारी के साथ सरना समिति के प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी विधि व्यवस्था में व्यवधान से संबंधित सूचना मिले तो वरीय पदाधिकारियों को सूचना दें।

बैठक में मौजूद रांची एसएसपी सुरेन्द्र झा ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विधि व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़ाव कल भी जरुरी था, आज भी है और आने वाले समय में और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। साइंस टेक्नॉलॉजी से सुविधाएं बढ़ सकती है लेकिन मानव का अस्तित्व प्रकृति से ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से सीख लेते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन आवश्यक है।

ये रहे मौजूद

बैठक में सिटी एसपी सौरभ, रुरल एसपी नौशाद आलम, सदर एसडीओ दीपक दुबे, बुण्डू एसडीओ, रांची के अपर जिला दंडाधिकारी रामवृक्ष महतो, संबंधित पुलिस पदाधिकारी और अंचंलाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी बिजली का झटका, जानिए रेट

इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्‍टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...