Chatra : TSPC के सबजोनल कमांडर हरेन्द्र गंझू और उसके दस्ते में शामिल ईश्वरी गंझू के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद चतरा पहुंचे DGP अनुराग गुप्ता ने मीडिया से कहा कि झारखंड में नक्सलवाद कहां हैं, ये सभी अपराधी है। TPC, JJMP एवं TSPC का नाम लेते हुये उन्होंने कहा कि ये सभी लोग अपराधी हैं, इनके बड़े-बड़े मकान हैं, गाड़ियां हैं, ये सभी अपराधी ही हैं। इन्हें नक्सली बताकर ऐसे अपराधियों का सम्मान नहीं बढ़ाना चाहिये। DGP अनुराग गुप्ता ने एनकाउंटर में शामिल जवानों का हौंसला अफजाई करते हुये कहा कि चतरा में अफीम की खेती को तहस-नहस कर दिया जायेगा। नशे के सौदागरों पर नकेल कसी जायेगी, इसके लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। DGP अनुराग गुप्ता से साथ DIG सुनील भास्कर एवं चतरा SP विकास कुमार पांडेय भी मौजूद थे।
DGP अनुराग गुप्ता ने मीडिया को बताया कि TSPC के सब जोनल कमांडर हरेन्द्र गंझू और ईश्वरी गंझू को एनकाउंटर में मार गिराया गया, वहीं, एक अन्य नक्सली गोपाल गंझू को अरेस्ट कर लिया गया। ये एनकाउंटर सदर थाना क्षेत्र के गनियोतरी जंगल में हुआ। मारा गया हरेंद्र गंझू उर्फ रामदास भोक्ता उर्फ सुरेश गंझू सदर थाना क्षेत्र के कारी देवरिया गांव का रहने वाला है। वहीं, ईश्वरी गंझू उर्फ घुटारी गंझू वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के गुब्बे गांव का रहने वाला था। गिरफ्तार गोपाल भी इसी गांव का रहनेवाला है। घटनास्थल से एक एके-47 राईफल, एक देसी पिस्तौल, 3 जिंदा गोलियां, खोखा, मोबाइल फोन एवं कुछ अन्य चीजें मिली है। मारे गये हरेन्द्र गंझू के दस्ते ने कुछ रोज पहले ही घात लगाकर पुलिस की टीम पर हमला किया था। इसमें पुलिस के दो जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद से ही उसे बहुत जोर-शोर से खोजा जा रहा था। वह कई केसों में मोस्ट वांटेड था। उसका मारा जाना चतरा पुलिस की एक बेहतरीन कामयाबी है। सुनें क्या बोले DGP अनुराग गुप्ता…
एनकाउंटर के बाद क्या बोल गये DGP… देखें वीडियो #jharkhandDGP #DGPAnuraggupta #jharkhand #chatraencounter #naxaliencounter #jharkhandpolice pic.twitter.com/fSY5DmHmbm
— KohramLive (@KohramLive) October 10, 2024








