spot_img
spot_img
spot_img

CM हेमंत सोरेन असम में क्या बोल गये… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने असम में साफ कहा कि असम के आदिवासी समाज को आज तक एसटी का दर्जा न मिलना एक सामान्य गलती नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर का अन्याय है। जिन आदिवासियों को अंग्रेजों के दौर में उनके घरों से लाकर असम की धरती से जोड़ा गया, जिन्होंने अपनी मेहनत से वहां की अर्थव्यवस्था खड़ी की, आज वही अपने अस्तित्व की पहचान के लिये तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारें बदलीं, नेता बदले, लेकिन इस समाज की पीड़ा जस की तस रही। यहां तक कि कई पार्टियों ने इस मुद्दे को अपने एजेंडे में भी शामिल नहीं किया।

इसे भी पढ़े :Gamharia Dam : गम्हरिया डैम में डूब गये दो…

इसे भी पढ़े :Electricity : गर्मी में बिजली का बिल कम करने के बेहतरीन तरीके, जानें…

CM हेमंत सोरेन ने असम में की मांग 

CM सोरेन ने सवाल उठाया कि आखिर एक पूरे समाज को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित क्यों रखा गया? उन्होंने दो टूक कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और पहचान का सवाल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मांग की कि असम के आदिवासी समाज को उनका पूरा संवैधानिक अधिकार, सम्मान के साथ मिलना चाहिये और अब तुरंत मिलना चाहिये। CM हेमंत सोरेन ने रविवार को X पोस्ट के जरिये कहा असम की धरती पर एक ऐसा सच दबा दिया गया है, जिसे जितना कहा जाये, सबको बताया जाये, उतना कम है। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय अधूरा है, तब तक लोकतंत्र भी अधूरा है।

इसे भी पढ़े :Gamharia Dam : गम्हरिया डैम में डूब गये दो…

इसे भी पढ़े :Electricity : गर्मी में बिजली का बिल कम करने के बेहतरीन तरीके, जानें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...