spot_img

बच्चों की बरामदगी के बाद क्या बोले CM हेमंत… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से 2 जनवरी को लापता हुये 5 साल के अंश कुमार और 4 साल की अंशिका कुमारी आखिरकार सकुशल मिल गये हैं। दोनों बच्चों को रामगढ़ के चितरपुर से बरामद किया गया, जिससे पूरे राज्य ने राहत की सांस ली। करीब 12 दिनों तक चले इस हाई-प्रोफाइल सर्च ऑपरेशन में रांची पुलिस ने तकनीक, रणनीति और जनसहयोग का बेहतरीन तालमेल दिखाया। 5000 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की जांच, 2000 CCTV फुटेज खंगालने, ड्रोन-डॉग स्क्वायड से लेकर बिहार, यूपी और ओडिशा तक पुलिस टीमें भेजी गईं। इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद सोशल मीडिया पर पुलिस टीम की सराहना की और साफ संदेश दिया कि बच्चों के अपहरण से जुड़े अपराधी गिरोहों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। पोस्टर अभियान, परिजनों का आंदोलन और जनता का दबाव भी इस केस में निर्णायक साबित हुआ। फिलहाल पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...