- केवल एक रुपया लेकर पायलट अभिनव ने रचाई थी शादी
UP : उनका आंगन आज बिल्कुल सूना-सूना है। नई नवेली दुल्हन की मांग भी सुनी हो गई। पैराशूट क्या दगा दे गया, चौधरी परिवार की किस्मत ही फूट गई। इस घर का जवान बेटा पायलट अभिनव चौधरी काल के गाल में समा गया। 25 दिसंबर 2019 को अभिनव की शादी सोनिका उज्ज्वल से हुई थी। शादी में दहेज संबंधी किसी रस्म की अदायगी नहीं की गई। केवल 1 रुपया लेकर चौधरी परिवार ने बेटा अभिनव का घर बसाया था। सबकुछ बहुत बढि़या चल रहा था। बीते शुक्रवार की भोर 4 बजे पिता सत्येंद्र चौधरी को जानकारी मिली कि उनका बेटा अब नहीं रहा। बेटा अभिनव पठानकोट एयरबेस में तैनात थे। लुधियाना के हलवारा एयरबेस से वापस सूरतगढ़ लौटते समय मिग-21 क्रैश हो गया। पायलट अभिनव पैराशूट की मदद से कूद गए थे। लेकिन लैंडिंग के वक्त पैराशूट खुला ही नहीं। जिससे उनकी गर्दन टूट गई और काल के गाल में समा गए। ये हादसा मोगाशहर से 28 किलोमीटर दूर लंगेआना खुर्द गांव के पास हुआ। भारतीय वायुसेना का मिग-21 देर रात 12 बजकर 40 मिनट में क्रैश कर गया था। सत्येंद्र चौधरी का घर यूपी के मेरठ के गंगानगर कॉलोनी में है।
Read More :टीएमएच में विवाहिता की मौत, मां बोली- ससुराल वालों ने मेरी बेटी को मार डाला
Read More :कोरोना का पीक अभी पार नहीं हुआ, टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन












