GUMLA : एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके सिर पर तेज धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। शव गुरुवार को गुमला के बाघ डेगुवा नाला सरांगो के पास से मिला।
मृतक की पहचान घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो गांव निवासी 40 साल के चंद्रनाथ उरांव के रूप में हुई। मृतक की पत्नी गंगी उराइन का कहना है कि उसका पति चंद्रनाथ उरांव बॉक्साइट ट्रक का ड्राइवर था। चार दिन पहले बॉक्साइट लोड करने पहाड़ गया था। वह पिछले एक साल से अपने काम में बिजी रहता था और कभी-कभार ही घर आता था। उसने बताया कि गांव की एक महिला से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Read More :‘sword of honour’ पाने वाली देश की पहली महिला IPS
Read More :5 दोस्त दर्शन करने रजरप्पा आ रहे थे, रास्ते में हो गया ये…
Read More :दोस्त के सामने गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा, उठाई खौफनाक कदम…
Read More :BIG BREAKING : झारखंड में स्कूलों को खोलने की अनुमति, धार्मिक स्थलों से भी प्रतिबंध हटा
Read More :नाव पलटने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, 3 लाश बरामद
Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…






