spot_img

मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, रोते-बिलखते लौटी घर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला छिनतई की शिकार हो गई। बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला की गले से चेन और एक कान की बाली छीन कर फरार हो गए। छिनतई की यह वारदात रांची के पॉश इलाके हीनू में हुई।

महिला मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थी। इसी दौरान जैसे ही वह हीनू रजिस्ट्री ऑफिस के समीप पहुंची बाइक सवार दो अपराधी झपट्टा मार महिला के गले से सोने की चेन और एक कान की बाली छीन कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया। जब तक आसपास के लोग जमा हुये तब तक दोनों अपराधी फरार हो चुके थे। महिला की पहचान डोरंडा थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर इमामबाड़ा के पास रहने वाली साबरा खातून के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 60 वर्ष है।

उन्होंने बताया कि चेन की कीमत लगभग 80 हजार और कान की बाली की कीमत ₹15000 है। वहीं मामले में डोरंडा थानेदार रमेश सिंह का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की तलाश की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...