spot_img

कल से बेवजह घर से निकले तो खैर नहीं, डीजीपी ने सख्‍ती के दिये निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रविवार से झारखंड में स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह और सख्त होने जा रहा है। सख्‍ती से पालन कराने को लेकर डीजीपी नीरज सिन्‍हा ने पुलिस मुख्‍यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य के सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी के साथ बैठक की। बैठक में डीजीपी ने कल से स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह का सख्‍ती से पालन कराने का निर्देश दिया। डीजीपी ने बिना मतलब घर से बाहर निकलने वालों से सख्‍ती से निपटने के निर्देश दिए।

स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन में किन-किन चीजों को छूट दी गई है। इसका पूरा ब्‍योरा दिया गया है। गाइडलाइन के अनुसार डीजीपी ने कल से सख्‍ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

E-Pass लेने की प्रक्रिया

ई-पास epassjharkhand.nic.in portal से प्राप्त किया जा सकता है। इसमें यात्रा करने वाले व्यक्ति को अपने  मोबाइल नंबर को रजिस्टर्ड करना होगा तथा आवागमन के कारणों का उल्लेख करना होगा।

राज्य के अंदर ई-पास का प्रावधान

  1. राज्य के अन्दर एक जिला से दूसरे जिला जाने के लिए E-Pass अनिवार्य होगा।

2.निजी वाहनों से जिला के अन्दर आवागमन के लिए भी E-Pass अनिवार्य होगा।

  1. राज्य में बाहर से प्रवेश करनेवाले (आनेवाले) सभी निजी वाहनों/टैक्सी के लिए साथ में E-Pass होना अनिवार्य होगा।

किन परिस्थितियों में E-Pass की आवश्यकता नहीं

  1. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं/उद्देश्यों तथा अंतिम संस्कार से संबंधित यात्राओं के लिए E-Pass आवश्यक नहीं होगा।
  2. राज्य के अंदर व्यावसायिक वाहनों के रूप में निबंधित टैक्सी/टेम्पो/ई-रिक्शा का परिचालन बिना E-Pass के किया जाएगा। इनके लिए वाहनों का व्यावसायिक निबंधन प्रमाण पत्र/रुट पास ही पास के रूप में मान्य होगा।
  3. राज्य के बाहर जाने वाले वाहनों के लिए E-Pass आवश्यक नहीं होगा।
  4. भारत सरकार, झारखण्ड सरकार तथा अन्य राज्य सरकारों के वाहनों को E-Pass आवश्यक नहीं होगा।
  5. राज्य के अन्दर होकर गुजरने वाली गाड़ियों के लिए E-Pass आवश्यक नहीं होगा।

Read More : टीकाकरण को लेकर बोकारो के युवाओं में दिखा उत्साह, 25 स्थानों पर लग रहा टीका

झारखण्ड में प्रवेश करनेवाले लोगों के लिए प्रावधान निम्नलिखित है

  • झारखण्ड राज्य में आने सभी लोगों को 07 दिनों के क्वारंटाइन अवधि में निम्न शर्तों के साथ रहना होगा
  • झारखण्ड राज्य में आनेवाले/वापसी में आने वाले सभी लोगों के लिए उनका निबंधन www.jharkhandtravel.nic.in पर कराना अनिवार्य होगा। सामान्यतः यह निबंधन यात्रा के लिए प्रस्थान करने से पूर्व किया जाएगा, परन्तु किसी भी परिस्थिति में यह, झारखंड राज्य पहुंचने की तिथि के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • हवाई/रेल/सड़क मार्ग से झारखंड वापस आने वाले सभी लोगों को 07 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। इस अवधि में होम क्वारंटाइन के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा तथा परिवार कल्याण विभाग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।
  • यह निर्देश हवाई जहाज के कर्मियों, राज्य होकर गुजरने वाले दूसरे राज्य के यात्रियों, कर्तव्य पर तैनात भारत सरकार के कर्मियों, खनन/निर्माण/औद्योगिक/कृषि कार्य/स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े प्रतिदिन दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले कर्मियों तथा 72 घंटे के अंदर झारखंड आकर वापस जानेवाले लोगों पर लागू नहीं होगा।

राज्य में व्यवसायिक/निजी वाहनों के आवागमन के समय निम्न शर्तों का अनुपालन अनिवार्य होगा

  • निजी वाहन/टैक्सी/टेम्पो/ई-रिक्शा के चालकों को मास्क/फेस कवर और ग्लव्स लगाना अनिवार्य होगा।
  • निजी वाहन/टैक्सी में स्प्रे सैनिटाइजर रखना होगा एवं आवश्यकता अनुरूप उसका प्रयोग करना होगा। वाहनों को हर यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व सैनिटाइज करना होगा।
  • यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य होगा।
  • पैंसठ साल से अधिक आयु के व्यक्तियों, अन्य रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आवश्यक सेवाओं और स्वास्थ्य प्रयोजनों को छोड़कर घर पर रहने की सलाह दी जाती है।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...