spot_img

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने जताई नाराजगी… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सोमवार को छात्रवृत्ति योजना की व्यापक समीक्षा की और वितरण प्रक्रिया में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र समाप्त होने से पहले सभी पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति हर हाल में उपलब्ध करा दी जाये। मंत्री ने विशेष रूप से बोकारो, चतरा और गिरिडीह जिलों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्री-मैट्रिक (कक्षा 1–8, कक्षा 9–10) और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण में हो रही धीमी प्रगति पर चिंता जताई। उन्होंने तीनों जिलों के जिला कल्याण पदाधिकारियों से देरी के कारणों की स्पष्टीकरण रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री लिंडा ने सभी जिला कल्याण पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वर्तमान सत्र समाप्त होने से पहले सभी लंबित मामलों का भुगतान पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने प्रदेश के सभी DC को कहा कि जिला स्तरीय समिति (DLC) की बैठक समय पर आयोजित की जाये। सभी लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाये, ताकि किसी भी छात्र को आर्थिक सहायता से वंचित न होना पड़े।

इसे भी पढ़े : कोलकाता में BLO का संग्राम… जानें क्यों

इसे भी पढ़े : खाने के बिल को लेकर झगड़ा, फिर अंधाधुंध चली गो’लियां…

इसे भी पढ़े : सस्ता हुआ गैस-सिलेंडर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

ऑनर किलिंगः दो बेटियों को पीट-पीटकर मा’र डाला…

UP : प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...