Dumka : दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल तब फैल गया जब देर रात कुसुमडीह गांव के पास राधिका होटल पर चार हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। खाने के बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक गोलियों की बरसात में बदल गया। शटर और शीशे छलनी हो गये, लेकिन खुशकिस्मती से कोई घायल नहीं हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि गोलीबारी दुमका पुलिस लाइन से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। होटल मालिक प्रतुल कुमार मंडल ने बताया कि दो दिन पहले बिल भुगतान को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ था। रविवार रात समझौता भी हो गया, फिर भी देर रात मुकेश यादव, बाबुल यादव, किशोर यादव और विक्रम दास गाड़ी से पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गये। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद है। घटना के बाद SDPO विजय कुमार महतो और थानेदार मौके पर पहुंचे और रात 2:30 बजे तक जांच चली। होटल मालिक की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। SP पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि “जो भी दोषी हैं, उनकी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।”
खाने के बिल को लेकर झगड़ा, फिर अंधाधुंध चली गो’लियां…
Date:

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...
इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें
Kohramlive : मई का तीसरा सप्ताह कई राशियों के...
नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...
नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!
Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...





