Kohramlive : अप्रैल के इस नये सप्ताह(Weekly Horoscope) में आसमान में ग्रहों की चाल कुछ ऐसी बनी है, जो कई राशियों की किस्मत पलटने का संकेत दे रही है। शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में मालव्य राजयोग बना रहे हैं, सूर्य मेष में उच्च के हैं, जबकि मीन में शनि-बुध-मंगल की तिकड़ी गहरा असर डाल रही है। गुरु मिथुन में और राहु कुंभ में, यानि कुल मिलाकर ये हफ्ता(Weekly Horoscope) कई लोगों के लिए मौके लेकर आया है, तो कुछ के लिए चेतावनी भी है।
Weekly Horoscope(20-26 April)
मेष
इस हफ्ते मेष वालों के लिए हर तरफ से खुशखबरी है। करियर में तरक्की, घर में खुशियां और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सीनियर खुश रहेंगे और काम समय से पहले पूरे होंगे। प्रेम और परिवार दोनों में मिठास बनी रहेगी।
वृषभ
थोड़ा संभलकर चलने का समय है। फैसले सोच-समझकर लें, खासकर पैसों और रिश्तों में। जमीन-जायदाद के मामलों में तनाव आ सकता है। खर्च और विवाद दोनों से बचना ही समझदारी होगी।
मिथुन
मेहनत ज्यादा, फल थोड़ा देर से मिलेगा। शुरुआत में परेशानियां रहेंगी लेकिन हफ्ते के आखिर में हालात सुधरेंगे। छात्रों और प्रोफेशनल्स दोनों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
कर्क
किस्मत इस हफ्ते पूरी तरह आपके साथ है। करियर में उछाल, मान-सम्मान और धन लाभ के योग हैं। कोर्ट-कचहरी या सरकारी कामों में भी सफलता मिल सकती है।
सिंह
मिला-जुला समय है। यात्रा और काम में रुकावटें आ सकती हैं। खर्च ज्यादा और मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन पार्टनर का साथ राहत देगा।
कन्या
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटका पैसा वापस आ सकता है। नये काम और निवेश के लिए अच्छा समय है। परिवार और प्रेम जीवन दोनों सुखद रहेंगे।
तुला
ताकत और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। यात्रा भी फायदेमंद रहेगी।
वृश्चिक
बड़े बदलाव का समय है। लंबे इंतजार के बाद अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस दोनों में ग्रोथ के संकेत हैं।
धनु
थोड़ी मेहनत और संयम की जरूरत है। जल्दबाजी या शॉर्टकट नुकसान दे सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता बनाये रखें।
मकर
मेहनत रंग लायेगी। करियर में सफलता और सम्मान मिलेगा। हालांकि सेहत और रिश्तों को नजरअंदाज न करें।
कुंभ
खर्च बढ़ सकता है और फैसलों में भ्रम की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी से बचें। परिवार और रिश्तों में संतुलन बनाये रखना जरूरी होगा।
मीन
गुडलक साथ है। अटके काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आयेगी।
)
Disclaimer : यह साप्ताहिक राशिफल(Weekly Horoscope) सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। व्यक्तिगत जीवन, करियर, स्वास्थ्य या वित्त से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें। किसी भी प्रकार के लाभ-हानि या परिणाम के लिए कोहरामलाइव डॉट कॉम जिम्मेदार नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें : Sunday : आखिर रविवार को ही क्यों मिलता है वीकऑफ? रोचक बातें… जानें
इसे भी पढ़ें : Ranchi : रांची में कोतवाली ASP ने संभाला पदभार…




