spot_img

साप्ताहिक राशिफल (26 जनवरी से 1 फरवरी 2026)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जनवरी का यह सप्ताह कई राशियों के लिए नई उम्मीद, प्रगति और सौभाग्य लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशि वालों को संयम और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल विशेष प्रभाव डालेगी 29 जनवरी – मंगल श्रवण नक्षत्र में, 30 जनवरी – गुरु बृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र में, 31 जनवरी – बुध और शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, मकर राशि में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य की युति, राहु कुंभ, केतु सिंह और शनि मीन राशि में विराजमान है। आईये जानते है कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह…

 मेष राशि (Aries)

यह सप्ताह थोड़ा रुककर चलने का है। मानसिक तनाव से दूरी रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। करियर में बड़ा बदलाव फिलहाल टालें। छात्र पढ़ाई पर फोकस रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

संतुलन बनाये रखना इस सप्ताह की कुंजी है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, पर मानसिक बेचैनी रह सकती है। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

थोड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।  आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में नये अवसर मिल सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

सप्ताह राहत भरा रहेगा। पुरानी बीमारियों में सुधार के संकेत हैं। धन मामलों में लालच से बचें। छात्रों के लिए समय लाभकारी रहेगा। नए मित्र बन सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। महंगी वस्तु या वाहन खरीद संभव। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि (Virgo)

कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव होंगे। करियर को लेकर दबाव रह सकता है, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।परिवार का सहयोग मिलेगा। संपत्ति या वाहन से लाभ के योग। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई दिशा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। छात्रों को पढ़ाई या एडमिशन से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर भावनात्मक फैसलों से बचें। विद्यार्थियों को मेहनत बढ़ानी होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

ऊर्जा और उत्साह से भरा सप्ताह रहेगा। नई चीजें सीखने का मन बनेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लाभ थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन संतोष बना रहेगा। परिवार में वाणी पर संयम रखें।

मकर राशि (Capricorn)

अनुशासन और पारिवारिक समय जरूरी रहेगा। व्यापारियों को लेन-देन और कागजात में सावधानी बरतनी चाहिये। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

यह सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है। रचनात्मक सोच बढ़ेगी। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है।व्यापार में नई योजनायें बनेंगी। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखें।

मीन राशि (Pisces)

अकेले समय बिताने की इच्छा रहेगी। दूसरों की बातों से तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोग बनाये रखें। व्यापार में सोच-समझकर लिए फैसले लाभ देंगे। आय में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...