
23-24 सितंबर को ज्यादा असर
23 और 24 सितंबर को मौसम का असर सबसे ज्यादा दिख सकता है। कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चलने और वज्रपात की चेतावनी है। 23 सितंबर को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। वहीं 24 सितंबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और धनबाद में भारी बारिश के आसार हैं। बारिश के असर से राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।





