Kohramlive : केरल के मलप्पुरम के पूक्कोट्टुम्पदम में रविवार शाम अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। कोट्टप्पुझा इलाके में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब सात लोगों के बहने की आशंका है। नदी से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने नदी के बीच फंसे करीब 27 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई अन्य लोगों के अलग-अलग स्थानों पर फंसे होने की सूचना है। पुलिस, दमकल और स्थानीय लोग लगातार राहत-बचाव अभियान चला रहे हैं। वहीं, इडुक्की के कोट्टाकम्बूर में भूस्खलन से एक झोपड़ी ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत और एक महिला घायल हुई है। IMD ने केरल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इडुक्की और कोट्टायम में ऑरेंज अलर्ट है। उधर, सिक्किम के गंगटोक में भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की घटनायें सामने आई हैं।
#WATCH | Keralam | Two people died and another was critically injured after a landslide struck Kottakamboor in Vattavada, Idukki.
(Video Source: Police) https://t.co/VGYBG6VhkX
— ANI (@ANI) September 20, 2026




