Kohramlive : रात के सफर के बीच ट्रेन के स्लीपर कोच में उस वक्त यात्रियों की सांसें अटक गईं, जब सीट के नीचे एक सांप नजर आया। किसी यात्री ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला कोलकाता जा रही कटिहार एक्सप्रेस का है। वीडियो में सांप को साइड लोअर बर्थ के नीचे से निकलते देखा जा सकता है। इसके बाद वह कोच के दरवाजे के पास जाकर छिप जाता है। सांप को देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी सीटों से हटकर दूर खड़े हो गये। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि कोहरामलाइव डॉट कॉम नहीं करता।
वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने रेलवे व्यवस्था पर तंज भी कसा। हालांकि, सांप की प्रजाति और घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इसे कॉमन करैत बताया जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञ पुष्टि के बिना इसकी पहचान तय नहीं की जा सकती।
कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रेंगता दिखा सांप, वीडियो वायरल#viralvídeo pic.twitter.com/ffksa3dA6K
— Piyush Pandey (@piyush_bebak_) September 20, 2026




