रांची : चीन आर्थिक रूप से जितना कमजोर होगा, भारत उतना ही मजबूत होगा। चीन की पुरानी हरकतों को देखकर उसपर भरोसा नहीं किया जा सकता है। ये कहना है भारत-तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल का। वे आज मंच की झारखंड प्रांत की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के मागदर्शन में मंच बीते 22 वर्षों से चीन के नापाक मंसूबों के खिलाफ देशवासियों को आगाह कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। चीन को यह बातें बहुत अच्छी तरह समझ में आ रही है कि आज का भारत 1962 वाला भारत नहीं है।
इसे भी पढ़ें : महिला थाना प्रभारी श्रीति कुमारी पर गिरी गाज, SSP ने हटाया, ये है आरोप

बैठक में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख जगदम्बा सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से मंच अपने मिशन में जरूर कामयाब होगा। वहीं प्रांत अध्यक्ष संजय प्रधान ने कहा कि मंच के उद्देश्यों को पूरा करने में झारखंड आगे रहेगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद महाराज, प्रांत महामंत्री संजय ठाकुर, राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्र प्रभारी शिवकांत तिवारी एवं क्षेत्र संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस बैठक में झारखंड प्रांत से पुरोहित पंकज, सुनील कुमार सेठी, मुन्ना मिश्रा, अरविंदर सिंह खुराना, मिथिलेश भगत, के. के. वर्मा, पंकज कुमार, नीरज परिहार, रविंद्र राय, रमेश बर्मन, नम्रता सोनी जी, बीनू जी, रोहित शारदा, पीयूष झा, संजय कुमार महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रांत महामंत्री विकास जायसवाल ने किया।








