“मिलकर चलेंगे, मिलकर बढ़ेंगे तभी त्योहारों की असली खुशी होगी”

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में ईद और रामनवमी के मद्देनजर केन्द्रीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने की। बैठक में रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा, झारखंड राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीवरंजन, ट्रैफिक SP और DSP स्तर के अधिकारियों सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने दिये अहम सुझाव

  • CCTV व ड्रोन से निगरानी हो।
  • अपराधी तत्वों पर त्वरित कार्रवाई।
  • साफ-सफाई, बिजली-पानी और सुरक्षा की पुख्ता इंतेजाम हो।
  • महिला सुरक्षा हेतु अधिक संख्या में महिला पुलिस बल की तैनाती।
  • रामनवमी के दौरान शरबत में चीनी के उपयोग का सुझाव, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे।

जिला प्रशासन रहेगा पूरी तरह अलर्ट

रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने समिति के सभी सुझावों पर अमल का भरोसा दिलाते हुये कहा कि रांची को पूरे राज्य और देश में एक आदर्श शहर बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी थानेदार अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठकें जल्द से जल्द बुलायें। रामनवमी जुलूस के रूट का जिला प्रशासन द्वारा खुद निरीक्षण किया जायेगा। सरहुल पर्व को लेकर अलग से बैठक आयोजित की जायेगी। DC मंजूनाथ भजंत्री ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की। किसी भी भड़काऊ पोस्ट को तुरंत प्रशासन को रिपोर्ट करें, उसे शेयर करने से बचें। सौहार्द बिगाड़ने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। वहीं, रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। शांति समिति, पूजा समिति और अखाड़ा समिति के लोग प्रशासन के साथ मिलकर काम करें।अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखेगी। झारखंड राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन ने भी अपील की कि सभी लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनायें। जन शिकायत हेतु अबुआ साथी व्हाट्सएप नंबर – 9430328080 (रांची जिला प्रशासन) पर संपर्क कर सकते हैं।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...