Kohramlive : आज के समय में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन जब बैटरी कम होने (Ways to increase Smartphone Battery Life) लगती है और चार्जिंग का कोई जुगाड़ नहीं होता, तो टेंशन हो जाती है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर बैट्री की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सकता है। आइये जानते हैं, बैटरी लाइफ बचाने के कुछ महत्वपूर्ण तरीके—
- स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें – स्मार्टफोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खपत करती है। इसलिए ब्राइटनेस को कम रखें या एडाप्टिव ब्राइटनेस ऑन करें।
- डार्क मोड का इस्तेमाल करें – यदि आपके फोन में OLED या AMOLED डिस्प्ले है, तो डार्क मोड ऑन करने से बैटरी की खपत कम होगी।
- बेकार के ऐप्स करें डिलीट – जो ऐप्स इस्तेमाल में नहीं आते, उन्हें अनइंस्टॉल कर दें। बैकग्राउंड में चलने वाले फालतू ऐप्स भी बैटरी खत्म करते हैं।
- ऑटो सिंक करें डिसेबल – ईमेल, सोशल मीडिया और क्लाउड स्टोरेज जैसी सेवाओं के लिए ऑटो-सिंक बंद कर दें, ताकि बैकग्राउंड में बैटरी की खपत कम हो।
- वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस बंद करें – जब इनकी जरूरत न हो, तो इन्हें डिसेबल कर दें क्योंकि ये फीचर्स बैटरी की खपत तेजी से बढ़ाते हैं।
- बैट्री सेवर मोड ऑन करें – फोन में उपलब्ध बैटरी सेवर मोड को ऑन करने से बैकग्राउंड में चल रही अतिरिक्त गतिविधियों को रोका जा सकता है।
- नोटिफिकेशन लिमिट करें – बार-बार आने वाले अनावश्यक नोटिफिकेशन भी बैटरी खत्म करते हैं, इसलिए सिर्फ जरूरी ऐप्स के नोटिफिकेशन ऑन रखें।
अगर इन टिप्स को अपनाया जाये, तो स्मार्टफोन की बैट्री लंबे समय तक चल सकती है और फोन का इस्तेमाल बिना रुकावट के किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला




