spot_img

नक्‍सलियों के मंसूबे पर फिरा पानी, सीरीज में लगाए गए 34 केन बम बरामद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ को सर्च अभियान के दौरान भारी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए 34 सीरीज केन बम बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा कच्ची सड़क पर केन बम लगाए गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन ने गोइलकेरा के गितीलिपि और मारीदिरी कच्ची सड़क में संयुक्त सर्च अभियान चलाकर तार से कनेक्टेड जमीन में प्लांट किए गए 34 केन बम को बरामद किया। बम निरोधक दस्ते के एक्सपर्ट टीम ने बरामद बमों को नष्ट किया।

इसे भी पढ़ें :  शैतान बेटे की करतूत, मां की हत्‍या कर चिता पर मुर्गा सेंककर खाया …और फिर

उक्त कच्ची सड़क का उपयोग ग्रामीण भी करते थे। अगर बम फट जाता तो ग्रामीण और आम लोग भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बम लगाए गए थे। पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और कच्ची सड़क पर लगाए गए स्विच ऑफ केन बम को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। उक्त कच्ची सड़क पर 150 फीट के एरिया को कवर करते हुए बिजली के तार से सभी 34 केन बम जमीन के अंदर प्लांट किए गए थे।

इसे भी पढ़ें : तीसरी आंख की निगरानी में होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

इसे भी पढ़ें : बहू ने सास के साथ किया ऐसा कि सुनकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...