UP : अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में एक शख्स जानी जयकुमार चश्मे में छिपे कैमरे के साथ घुस गया। वह सुरक्षा जांच को पार करते हुये मंदिर के मुख्य गेट तक पहुंच गया। वह मंदिर के अंदर फोटो खींच रहा था, तभी एक सुरक्षा गार्ड ने उसके चश्मे में अचानक आई चमक को देख लिया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। जानी जयकुमार गुजरात के वडोदरा का रहनेवाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयकुमार अपनी पत्नी के साथ राम लला के दर्शन करने के लिये अयोध्या आया था। दोनों ने सिंहद्वार से मंदिर में प्रवेश किया और चश्मे में लगे कैमरे से फोटो खींचने लगे। एसपी सुरक्षा बलरामचरी दुबे ने मीडिया को बताया कि जयकुमार चश्मे में लगे कैमरे से गुपचुप फोटो खींच रहा था। इस युवक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। चश्मे की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। खबर है कि पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया।
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों







