spot_img
spot_img

किशोरी के साथ कार में कर रहा था रेप, बचाने गए चाचा के साथ कर दिया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान पड़ोस के ही युवक ने उसे उठाकर अपनी कार में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता की चीख सुनकर उसके चाचा उसे बचाने पहुंचे। चाचा ने कार का शीशा तोड़कर उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी का नाम पुष्पेंद्र किशोर बताया जा रहा है, जो किशोरी के पड़ोस में ही रहता है।

Read More : भोजपुरी अभिनेता और फिल्म निर्माता निकला गाड़ी चोर, पुलिस ने ऐसे दबोचा

घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के मैक्स कार को जब्‍त कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।

Read More : CRPF जवानों ने मुठभेड़ में 4 नक्‍सलियों को मार गिराया

जानकारी के अनुसार पीड़िता के माता-पिता एक शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान शौच के लिए बाहर गई किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

Read More : बहन को चाकू गोद-गोद कर मार डाला, छुरा लहराते हुए कहता रहा ये बात…(VIDEO)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले, रांची की सड़कें होंगी चौड़ी…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार...

CM हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज कांग्रेस के...

‘भगवान’ को लेकर पहुंच गये DC-SP के दरबार जानें… क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग की सड़कों पर सोमवार को एक...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...