युद्धपोत अपनी शक्ति का दिखायेंगे जलवा, कहां-कब, जानें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आंध्र प्रदेश का विशाखापत्तनम तट एक बार फिर वैश्विक नौसैनिक शक्ति का गवाह बनने जा रहा है। 15 से 25 फरवरी 2026 के बीच भारत अपने गौरवशाली समुद्री इतिहास में दूसरी बार इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) की मेजबानी करेगा। नीले समंदर पर सजी युद्धपोतों की कतारें अपनी ताकत दिखायेंगी, वहीं, दोस्ती और सहयोग का संदेश भी दुनिया तक पहुंचायेंगी। पूर्वी नौसेना कमान के वाइस एडमिरल संजय भल्ला ने मीडिया को बताया कि इस महाआयोजन के लिये 137 देशों को न्योता भेजा गया था, जिनमें से 61 देशों ने भागीदारी की पुष्टि कर दी है। इस बीच साफ कर दिया गया है कि चीन और पाकिस्तान को आमंत्रण सूची से बाहर रखा गया है। इस शानदार फ्लीट रिव्यू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में INS विक्रांत विमानवाहक पोत के साथ दिल्ली, राजपूत, INS नीलगिरि, अर्नाला, शिवालिक, ब्रह्मपुत्र और तलवार श्रेणी के युद्धपोत समुद्र में भारत की ताकत का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 23 विदेशी युद्धपोत भी लंगर डालेंगे, जिससे विशाखापत्तनम का तट वैश्विक नौसैनिक मिलन-स्थल में तब्दील हो जायेगा। इस बार फ्लीट रिव्यू की थीम है, ‘महासागरों के माध्यम से एकजुट’ जिसका मकसद है समुद्री सुरक्षा, स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करना। फ्लीट रिव्यू के बाद MILAN बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास आयोजित होगा, वहीं आरके बीच पर तटीय परेड इस आयोजन को जन-जन तक जोड़ देगी। बताया जा रहा है कि इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के भी शामिल होने की प्रबल संभावना है।

Indian Navy To Host In 3 Major Global Maritime Events In Visakhapatnam

Visakhapatnam warships festival

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...