spot_img

HDFC ग्राहकों के लिए चेतावनी, वरना एक क्लिक और बैंक बैलेंस हो जाएगा Zero

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : आज के दौर में इंटरनेट के यूज का प्रभाव बढ़ रहा है। जिस स्पीड से दुनिया के अधिकतर काम डिजिटल होते जा रहे हैं, उसी स्पीड से फ्रॉड करने वाले भी अपने मकसद में कामयाब होते जा रहे हैं। हाल में HDFC बैंक के खाताधारकों की ओर से एक शिकायत देखने को मिली है। सबसे पहले उनके फोन पर मैसेज आता है जिसमें खाताधारकों से उनका केवाईसी और पैन अपडेट करने के लिए कहा जाता है या फिर उसी मैसेज में एक लिंक दिया जाता है, जिस पर जाकर पैन अपडेट करने को कहा जाता है और जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपका बैंक बैलेंस शून्य हो जाता है।

क्या होता है फिर?

जैसे ही आप दिए गए मैसेज में लिंक पर क्लिक करते हैं, वैसे ही हैकर को आपके फोन का एक्सेस मिल जाता है और वह आपके फोन का इस्तेमाल अपने मनमर्जी से करता है। एचडीएफसी बैंक होल्डर को जो मैसेज आ रहा है, वह कुछ इस तरह है “Dear customer your HDFC account will be hold today please update your KYC immediately click here। ” एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर बैंक से सवाल पूछा तो बैंक में जवाब दिया कि बैंक की तरफ से इस तरह का कोई भी मैसेज नहीं भेजा जा रहा है। अगर किसी के पास इस तरह का कोई मैसेज आता है तो भूलकर भी क्लिक न करें।

इस तरह बचें फ्रॉड से

इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी किसी दूसरे शख्स को अपना एटीएम पिन, सीवीवी नंबर और खाते से जुड़ी कोई भी जानकारी न दें। यूपीआई पासवर्ड बनाते हुए उसे हमेशा ही स्ट्रांग रखें। अगर कोई मैसेज आपको फ्रॉड नजर आता है तो तुरंत बैंक की शाखा में कॉल करें। आपको बता दें कि बैंक कभी भी मैसेज करके आपसे आपका सीवीवी नंबर, पिन, पासवर्ड और ओटीपी नहीं मांगता है।

इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक ID और आधार कार्ड से महिलाओं को मिलेंगे 12 हजार…

इसे भी पढ़ें :1 अप्रैल से सोना खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव, जान लें वरना

इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर: रेलवे ने कैंसिल कर दी ये ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देख लें

इसे भी पढ़ें :बैंक ग्राहकों के ल‍िए बड़ी खबर, बदल जाएगा बैंक खुलने-बंद होने का समय

spot_img

Related articles:

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…

अगर आप सोने(Gold) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट ने सोने को लेकर ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में सोना

आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी

शुक्रवार को सोना-चांदी(Gold-Silver) की चमक कुछ फीकी पड़ गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1%

Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…

घरेलू वायदा बाजार MCX में मंगलवार को सोने(Gold) और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों ने बिकवाली बढ़ाई। MCX पर 5 जून के सोने(Gold) के वायदा भाव