Latehar : वार्ड सदस्य बाल गोविंद साव की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। खबर है कि कुल्हाड़ी से उनके दोनों पैर और सिर काट दिया गया। लेवी के चलते बीती रात उग्रवादियों ने कांड को अंजाम दिया। घटना की जिम्मेदारी झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा के प्रदीप गंझू ने ली है। मौके से मिले पर्चे में लिखा था कि ठेकेदार ने मजबूर किया। इसलिए घटना को अंजाम दिया गया है। लगभग 55 साल के मृतक गोविंद साव लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा गांव के रहने वाले थे। वे गुरुआ दोहर नदी में बन रहे पुल निर्माण कार्य में मुंशी के रूप में काम कर रहे थे। कंस्ट्रक्शन का यह काम चतरा के नीलम एंटरप्राइजेज द्वारा कराया जा रहा था। कंस्ट्रक्शन साइट पर मौजूद एक मजदूर ने बताया कि बीती रात हम सभी मजदूर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी 7-8 हथियार बंद लोग वहां पहुंचे। वे लोग मुंशी गोविंद साव को कुछ दूरी पर ले गये। जमकर पिटाई की। फिर उन्हें मार डाला।
वहीं मृतक के बेटे का कहना है कि पापा को अक्सर रंगदारी के लिये फोन आता था। धमकी भी दी जाती थी। उन्हें यह काम छोड़ने के लिए भी कहा जाता था। वे इस महीने के बाद काम छोड़ने भी वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण शव को मौके से उठाने नहीं दे रहे थे। वहीं मृतक के आश्रितों को 10 लाख का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा मामले की तहकीकात में जुट गये हैं।
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






