Kohramlive : असम, केरल और पुडुचेरी में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा इम्तिहान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग(Voting) ने शुरुआती घंटों में ही तेज रफ्तार पकड़ ली। 11 बजे तक असम में 38.92%, केरल में 33.28% और पुडुचेरी में 37.06% मतदान दर्ज हुआ। गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या के दरबार में माथा टेककर दिन की शुरुआत की।
शाम 6 बजे तक होगी Voting
जोरहाट में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने वोट(Voting) डालकर बदलाव की उम्मीद जताई, तो केरल में शशि थरूर ने संकेत दिया कि इस बार वोटिंग(Voting) प्रतिशत इतिहास बना सकता है। तीनों राज्यों में एक ही चरण में हो रही वोटिंग ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। अब नजरें शाम 6 बजे के बाद की तस्वीर और नतीजों के संकेतों पर टिक गई हैं।
इसे भी पढ़ें : UP News : छत बचाने की जंग में पेड़ पर ल’टक गये पिता-पुत्र, आखिरी पल में…
इसे भी पढ़ें : 15 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, किसे कहां मिली तैनाती… देखें लिस्ट












