कोहराम लाइव डेस्क : वोडाफोन ,आइडिया के ग्राहकों के लिए खुशखबरी। पहले मिलता था पर डे डेढ़ जीबी डेटा। अब सीधे दोगुना हो गया यानी तीन जीबी पर डे। इसके अलावा भी हैं और सुविधाएं। यूजर्स किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉल करने के लिए फ्री हैं। रोजाना फ्री एसएमएस करने की भी सुविधा दी जा रही है। फिर क्या, खूब जमकर करें इंटरनेट का यूज।
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही भिड़े कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता
इन योजनाओं में डबल डेटा की है सुविधा
मिली जानकारी के अनुसार, वोडाफोन आइडिया के 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान में अब डबल डेटा की सुविधा मिल रही है। पहले ये प्लान रोज 1.5 जीबी डेटा वाले थे। ऑफर के तहत रोज 3 जीबी डेटा दिया जाएगा। इन प्लान्स की वैलिडिटी 28 से 84 दिन तक की है।
इसे भी पढ़ें : रांची में रह कर काम कर रहे छत्तिसगढ़ के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत












