spot_img

कांटा बनते ही निपटा डाला विशुन को, यह बता गये DSP…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : पंचायत चुनाव में एक खास प्रत्याशी को जिताने में जी जान से जुटें विशुन पहान उर्फ भैया की जान चली गई। मरने से पहले विशुन को चेताया गया था की वो अपनी हरकत से बाज आ जाये अपने प्रत्याशी के पक्ष में ताकत झोंकना बंद कर दे वरना बेमौत मारा जाएगा। तब विशुन डरा नहीं और अपने काम में लगा रहा। उसे डराने और हड़काने वाले दूसरे प्रत्याशी के सपोर्टर थे। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में झगड़ा भी हुआ था। विशुन को सबसे बड़ा कांटा माना गया। बीते 21 जून को विशुन जब अपने गांव के कुछ लोगों के साथ एक ऑटो से बिरबांकी गांव की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में पहले से घात लगाए कुछ बदमाशों ने ऑटो को रोक लिया। बुरमा जंगल के पास विशुन के बदन में कई गोलियां दाग दी गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

खूंटी के SDPO अमित कुमार ने किया कांड का खुलासा 

इस बात का खुलासा आज खूंटी के एसडीपीओ अमित कुमार ने किया। मुरहूथाना परिसर में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुये बताया कि मुरहू के सिरका पसराबेड़ा गांव में रहनेवाले विशुन को मौत के घाट उतारने में कुल सात लोग शामिल थे। कांड में शामिल चार संदेही गुनाहगारो को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम जादू मुंडा, विकास नायक उर्फ टुन्ना, चम्बर सिंह पहान और रोहित मुंडू उर्फ टप्पू बताए गए। इनके पास से दो पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां मिली है। ये सभी खूंटी के अलग-अलग गांव के रहने वाले है। SDPO ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने अपना गुनाह कबूल  कर लिया है। हत्या के पीछे छिपे राज भी उगल दिये। पंचायत चुनाव में हुये तनातनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संगीन जुर्म को खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई थी। गठित टीम ने कांड का खुलासा कर एक उम्दा कामयाबी हासिल की है। इस कांड में शामिल फरार तीन गुनाहगारों की पूरे जोर-शोर से खोज की जा रही है। SDPO अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार जादू मुंडा, विकास नायक और चम्बर सिंह पहान का आपराधिक इतिहास रहा है। इन तीनों के खिलाफ खूंटी और मुरहू थाना में पहले से मर्डर केस दर्ज है।

इसे भी पढ़ें : लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं का डीसी ने बढ़ाया उत्‍साह

इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज और दाहू के दम पर हुकूमत करने वाले बच्चू की बोलती बंद, ईडी रिमांड पर… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...