spot_img

अगले साल लॉन्च होगा विक्रम-1, जानें खासियत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : चांद की सतह पर चंद्रयान-3 और देश के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की लॉन्चिग के बाद विक्रम-1 रॉकेट का अनावरण किया गया है। विक्रम 1 देश का पहला निजी तौर पर निर्मित सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल है। इसे भारतीय स्टार्टअप स्काईरूट लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। इसरो के पूर्व इंजीनियरों पवन कुमार चंदाना और भरत ढाका ने 2018 में स्काईरूट एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड नामक स्टार्टअप बनाया था। स्काईरूट ऐसा पहला स्टार्टअप है, जिसने इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के साथ रॉकेट बनाने के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए हैं।

विक्रम-1 एक छोटा लॉन्च व्हीकल है। यह 480 किलोग्राम तक के पेलोड को अंतरिक्ष में 500 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जा सकेगा। इसका मकसद छोटे सैटेलाइट को लॉन्च करना है। इसका नाम भारतीय अंतरिक्ष अभियान के जनक कहे जाने वाले विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। यह देश का पहला निजी तौर पर निर्मित सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है। कंपनी विक्रम सीरीज के तीन लॉन्च व्हीकल बना रही है। विक्रम-2 रॉकेट का पेलोड 595 किलोग्राम और विक्रम-3 का पेलोड 815 किलोग्राम होगा। विक्रम 1 के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम आधुनिक और छोटे आकार में हैं। यह बेहद हल्के झटके में हवा में अलग होने की क्षमता रखता है। यह कई मायनों में लचीला है। विक्रम-1 दोबारा स्टार्ट होने की क्षमता रखता है।इसे किसी भी लॉन्च साइट से 24 घंटे के भीतर असेंबल और लॉन्च किया जा सकता है।

भारतीय स्टार्टअप स्काईरूट ने पिछले दिनों हैदराबाद में GMR एयरोस्पेस और औद्योगिक पार्क में विक्रम-1 रॉकेट का अनावरण किया। इस दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्काईरूट के नये मुख्यालय ‘द मैक्स-क्यू कैंपस’ का भी उद्घाटन किया। मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत अब अंतरिक्ष क्षेत्र में अन्य देशों का नेतृत्व करने की स्थिति में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्काईरूट संस्था जल्द ही विक्रम-1 ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल का प्रक्षेपण भी करेगी। स्काईरूट के CEO भरत ढाका ने कहा कि विक्रम-1 अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान का अनावरण बहुत गर्व का क्षण है।  विक्रम-1 के निर्माण में हमारी डिजाइन क्षमता और अत्याधुनिक घरेलू तकनीक अभिन्न अंग रही है। साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च के लिए इसकी तैयारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें : ‘थैंक्यू पापा, थैंक्यू मम्मी’… BIT मेसरा के स्टूडेंट का सु*साइड नोट… जानें

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...