Kohram live desk : बारिश के मौसम के दौरान सड़क पर से गुजरना और अपने वाहनों को दौड़ाना दोनों ही बेहद जोखिम भरा हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर तो यही लगता है। वीडियो में एक कार कुछ ही क्षणों के दौरान पानी के भीतर समा जाती है। घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक जगह पर कई कारें खड़ी नजर आ रही है। इसी दौरान कार के अगले टायर जमीन में धंसना शुरू होते हैं। इसके बाद कार आगे की ओर झुकना शुरू होती है और पूरी की पूरी कार एक गड्ढे में समा जाती है। यदि वीडियो नहीं बनाया जाता तो हो सकता है कि किसी को पता भी नहीं चलता कि कार कहां गई। यह गड्डा कार की चौड़ाई के लगभग बराबर था, लेकिन उसकी लंबाई कम थी।
घाटकोपर मधील कारच्या या घटनेशी महानगरपालिकेचा दुरान्वयानेही संबंध नाही. ही खासगी सोसायटी परिसरातील घटना आहे. सदर व्हायरल होत असलेल्या व्हिडिओ बाबतची वस्तुस्थिती पुढीलप्रमाणे आहे.
(१/n) https://t.co/54dFq4w36L
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) June 13, 2021
ऐसा लगता है कि मानो कार के नीचे पहले से ही कोई गड्डा था और बारिश के चलते वह खुल गया। जिसके चलते कार कुछ सेकेंड में उसमें समा गई। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पहले यहां पर एक कुआं था, जिसे कंक्रीट से ढक दिया गया था। बाद में लोग यहां पर अपनी कार पार्क करने लगे। गनीमत रही कि मामले में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है।
इसे भी पढ़ें :12 रुपये में लोग बेच रहे अपनी खूबसूरत बिल्डिंग, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें : 120 सालों से लगातार जल रहा है ये अनोखा बिजली का बल्ब








