spot_img

पानी में चलने वाले Smartphone का Videoआया सामने, जानिए फीचर्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New delhi : पानी में चलने वाले Smartphone का Video आया सामने, जमीन पर फेंका और फिर धोकर चलाया। Ulefone Armor 12 5G की प्री-सेल 23 अगस्त से चालू है. कंपनी ने दावा किया है कि डिवाइस के लिए प्रतिक्रिया जबरदस्त है, विशेष रूप से इसके एंटीबैक्टीरियल सिल्वर आइन, डुअल हाई-फाई स्पीकर फंक्शन ने ज्यादातर लोगों को आकर्षित किया है. अब, कंपनी ने एक आधिकारिक अनबॉक्सिंग वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पूरे पैकेज में बहुत अधिक जानकारी दी गई है. यूलेफोन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया वीडियो, डिवाइस के प्रमुख बिक्री बिंदुओं पर प्रकाश डालता है जिसमें एक इमर्सिव साउंड अनुभव के लिए चिपसेट, बैटरी और हाई-फाई डुअल स्पीकर शामिल हैं.

 Video में क्या है?

वीडियो में शख्स Ulefone Armor 12 5G फोन को लेकर ट्रैकिंग कर रहा है. फोन को बार-बार गिराता है. गंदगी में रखता है और यहां तक की जमीन पर पटल देता है. वो फोन को धोता भी नजर आता है. इस वीडियो के जरिए उसने फोन की मजबूती को बताया है. वीडियो के साथ में फोन के स्पेसिफिकेशन्स भी बताए गए हैं।

Ulefone Armor 12 की खास बात 

Ulefone 12 5G स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. फोन में 6.52-इंच का डिस्प्ले मौजूद है. इस फोन पर, सिल्वर-इयौन-बेस्ड ऐडिटिव्स पर आधारित एक एंटी-बैक्टीरियल कोटिंग है जो यूजर को बैक्टीरियल इन्फेक्शन से सुरक्षित रखेगी.

Ulefone Armor 12 का कैमरा

Ulefone Armor 12 एक क्वाड-रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. इसका प्राइमेरी सेन्सर 48MP का होगा, वाइड-ऐंगल लेन्स 8MP का, मैक्रो-लेन्स 2MP का और 2MP का डेप्थ सेन्सर जो फोटोज को बोकेह इफेक्ट दे पाएगा. इसमें डुअल 1216 सुपर-लीनियर स्पीकर्स फिट हैं जो 7 मैग्नेट्स साउन्ड यूनिट और 106dB की साउन्ड लाउडनेस के साथ आते हैं. इसके साथ-साथ कंपनी ने सॉफ्टवेयर को फाइन-ट्यूनिंग के 15 स्तरों के साथ आप्टिमाइज़ किया है.

Ulefone Armor 12 के बाकी फीचर्स

फोन में 5180mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. यह फोन एंड्रॉयड 11 ओएस पर चलता है.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...