​इंसाफ की चौपाल में सुलह की जीत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देश पर जिला मुख्यालय गढ़वा और नगर उंटारी में आयोजित मासिक लोक अदालत में 42 मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया, जिससे 6 लाख 99 हजार 130 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। गढ़वा के प्रधान जिला न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में मामलों के त्वरित निस्तारण के लिये कुल सात न्यायिक पीठों (बेंच) का गठन किया गया, जिसमें नगर उंटारी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय की पीठ भी शामिल रही। हर पीठ में न्यायिक पदाधिकारी, अनुभवी अधिवक्ता को सदस्य बनाया गया, ताकि विवाद सुलह के रास्ते सधे।

गढ़वा मुख्यालय में सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश (कुटुम्ब न्यायालय) मनोज चन्द्र झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-तृतीय शिवनाथ त्रिपाठी, न्यायिक दण्डाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता वहीं, नगर उंटारी में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय मनोज कुमार त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अरविन्द कच्छप मौजूद रहे। लोक अदालत की सफलता में अधिवक्ताओं की भूमिका भी सराहनीय रही। सदस्य के रूप में योगदान देने वालों में गढ़वा से प्रवीन्द कुमार साहु, विजय कुमार, अनिता रंजन, उत्तम कुमार भारती एवं नगर उंटारी से विकास कुमार द्विवेदी एवं मनोज कुमार चौबे शामिल रहे। मासिक लोक अदालत में क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल मामले 9, बिजली विभाग से जुड़े वाद 25, स्थायी लोक अदालत के वाद 8 मामले निष्पादित किये गये। कुल 42 मामले निपटाये गये, जिससे कुल ₹6,99,130 राजस्व प्राप्ति हुई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, इतने मंत्रियों ने ली शपथ…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व...

मैनेजर बाप को उठा ले गई पुलिस, इतना संगीन इल्जाम…

Dumka : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की पुलिस ने...

रिम्स कर्मियों का फूटा गुस्सा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में...

राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित...

9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

Gaya : गया में SSP कार्यालय की ओर से...