दिग्गज क्रिकेटर ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 19 साल लंबे करियर के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर इस फैसले की जानकारी दी। मुशफिकुर ने लिखा, “जब भी मैंने अपने देश के लिए मैदान पर कदम रखा, 100% से अधिक समर्पण दिया। लेकिन अब समय आ गया है कि मैं वनडे से विदा लूं।” मुशफिकुर टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश के लिये खेलते रहेंगे। उनका संन्यास बांग्लादेश क्रिकेट के लिये एक युग के अंत जैसा है। चैंपियंस ट्रॉफी में उनका निराशाजनक प्रदर्शन रहा। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 0 और 2 रन बनाकर आउट हो गये। जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया। मुशफिकुर का शानदार वनडे करियर रहा। 274 मैच में 7795 रन  36.42 औसत से बनाये। इसमें 9 शतक और 49 अर्धशतक शामिल है। 2007 विश्व कप में भारत के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...