spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi : रांची में झूमी वैशाखी, थिरका हर दिल…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची(Ranchi) की शाम रविवार को कुछ खास थी, ढोल की थाप, रंग-बिरंगे परिधान और मुस्कुराते चेहरे, हर तरफ बस एक ही एहसास था वैशाखी का जश्न। रांची के रांची क्लब स्थित सेलिब्रेशन हॉल में पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा वैशाखी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। शाम 7 बजे जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, मंच पर सुखचरण सिंह शेखों और उनकी टीम ने रंग बिखेर दिये। भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति में ऐसा जोश कि हर कोई खुद को थिरकने से रोक न पाया।

Ranchi पंजाब जैसा बन गया 

ढोल की हर थाप पर रांची(Ranchi) जैसे पंजाब बन गया। कार्यक्रम के बाद स्वादिष्ट भोजन की भी शानदार व्यवस्था की गई। लक्की ड्रॉ कूपन के जरिये आकर्षक उपहार बांटे गये। हर विजेता के चेहरे पर खुशी की चमक थी। यह पल एक यादगार अनुभव बन गया। बिरादरी ने इस बार कुछ खास पहल भी की थी। सदस्यों को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराये गये। ताकि वे अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार कर सकें। इस पहल की जिम्मेदारी राहुल माकन और हैप्पी किंगर को सौंपी गई थी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, राजेश मेहरा, राकेश गिरधर, कुणाल अजमानी एवं अरुण चावला ने साझा तौर पर बताया कि हर साल यह आयोजन और भव्य होगा।

समाज को जोड़ने का यह एक मजबूत माध्यम है। कार्यक्रम का शुभारंभ विक्रम सिंह द्वारा गुरु सिंह सभा, महात्मा गांधी मार्ग के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि की हैसियत से संजय सेठ, सीपी सिंह, ज्योति सिंह मथारु एवं रमा खलखो मौजूद थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकुल तनेजा, राजेश खन्ना, अरुण चावला, कुणाल अजमानी, रवि पराशर, अशोक माकन, सौरभ खन्ना, अक्षत आनंद, प्रवीण जग्गी, बंटी जुल्का की सराहनीय भूमिका रही।

 इसे भी पढ़ें : Asha Bhosle : सुरों की मलिका हुई खामोश, 92 साल की उम्र में निधन

 इसे भी पढ़ें : UP : दिनदहाड़े अधिवक्ता का क’त्ल, CCTV फुटेज वायरल…

इसे भी पढ़ें :

लैंडिंग से ठीक पहले फेल हुआ इंडिगो का इंजन, 224 लोग थे सवार

Kohramlive : कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की...

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: