spot_img

महिलाओं के फटी जीन्स पहनने पर उत्तराखंड के CM ने उठाया संस्‍कार का सवाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आजकल सुर्खियों में खूब रह रहे हैं। एक कार्यक्रम में उन्‍होंने बयान दिया है कि आजकल महिलाएं फटी जीन्स पहनकर चल रही हैं, क्या ये सब सही है…ये कैसे संस्कार हैं. गौरतलब है कि इससे पहले रावत ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से की थी। दरअसल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक कार्यशाला का उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, ये अभिभावकों पर निर्भर करता है।

Read More : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर हमला, सुनिये क्‍या बोले मंत्री…. (VIDEO)

वाकया सुनाने के दौरान की टिप्‍पणी

इसी दौरान उन्होंने एक वाकया सुनाया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जब वो जहाज से एक बार उड़ान भर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बिल्कुल पास में ही बैठी थी, वो फटी हुई जीन्स पहनकर बैठी थी. मैंने उनसे पूछा कि बहनजी कहां जाना है, तो महिला ने जवाब दिया कि दिल्ली जाना हैं, उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और वो खुद एनजीओ चलाती थीं।

Read More : बहन को चाकू गोद-गोद कर मार डाला, छुरा लहराते हुए कहता रहा ये बात…(VIDEO)

इस प्रकार कैसे फैलेगा संस्‍कार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने आगे बताया कि मैंने सोचा जो महिला खुद एनजीओ चलाती हो और फटी हुई जीन्‍स पहनी हो, वह समाज में क्या संस्‍कार फैलाती होंगी। जब हम स्कूलों में पढ़ते थे, तो ऐसा नहीं होता था।

Read More :सलमान के बुलावे से 2 फीट के अजीम की चमकी किस्‍मत,शादी के लिए लगी…

बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति

अपने संबोधन में रावत ने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। नशा समेत तमाम विकृतियों से बच्चों को बचाने के लिए उन्हें संस्कारवान बनाना होगा, साथ ही हमें पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...