नशीली गोलियां देकर करवाता था ये गंदा काम,जान कर रह जाएंगे दंग…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली: देश की राजधानी के कापसहेड़ा से अगवा एक नाबालिग लड़की के अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए दिल्ली पुलिस ने देश भर में चलने वाले ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य लड़कियों को अगवा करवाकर उनको देहव्यापार के धंधे में धकेल देते थे। लड़कियों को पांच सितारा होटलों से लेकर एस्कॉर्ट सर्विस तक के लिए भेजा जाता था।

राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने गैंग की दो महिला समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके लिए गैंग 150 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप पर सक्रिय था। व्हाट्सएप से ग्राहकों की पहचान कर उनको भारी रकम लेकर सुविधा मुहैया कराते थे।  पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मजनू का टीला निवासी 35 वर्षीय संजय राजपूत, यूपी के मुरादाबाद निवासी 21 वर्षीय अंशू शर्मा, मुजफ्फरनगर निवासी 24 वर्षीय सपना गोयल और मजनू का टीला निवासी 28 वर्षीय कनिका रॉय के तौर पर हुई है। 

कापसहेड़ा के रहने वाली लड़की के पिता ने 22 जनवरी को अपनी 12 साल की बेटी के अगवा किए जाने की शिकायत थाने में की थी। राजौरी गार्डन थाने में तैनात एएसआई विनती प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने परिवार के परिचितों, जानकारों, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों, स्थानीय स्तर पर जांच के साथ सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी।

अगवा करने के बाद मनाया जन्मदिन 

नाबालिग ने खुलासा किया कि घटना वाले दिन वह घर से पड़ोस के दुकान पर चिप्स का पैकेट लेने गई थी। जहां दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी उसे अपने घर ले गए। जहां उसका जन्मदिन मनाया और उसे केक खाने के लिए दिया। केक खाते ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपियों ने उसे मजनू का टीला इलाके में संजय, अंशु शर्मा, सपना गोयल और कनिका रॉय के हवाले कर दिया। चारों आरोपी उसे प्रताड़ित करते थे और जबरदस्ती नशीली गोलियां देकर उससे देहव्यापार करवाया जाता था।

छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की को किसी एस्कॉर्ट सप्लायर के गिरोह ने अगवा किया है। इसको लेकर भी पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। करीब दो महीने की मशक्कत के बाद पुलिस को मजनू का टीला इलाके में अपहृत लड़की के होने की जानकारी मिली। बुधवार रात पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से अपहृत लड़की को बरामद कर लिया। आरोपियों के पास से बरामद पांच मोबाइल की जांच में पता चला कि गैंग डेढ़ सौ व्हाट्सएप ग्रुप पर सक्रिय थे और इसके जरिए एस्कॉर्ट सर्विस मुहैया करवाते थे। उसपर लड़की का फोटो पोस्ट कर देते थे। 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

23 जलती भट्ठियां मिलीं, मौके पर ही ध्वस्त…

Hazaribagh : वैध शराब के खिलाफ हजारीबाग प्रशासन ने...

पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...

रिम्स के PG डॉक्टर की संदिग्ध मौ’त, PM खोलेगा राज…

Ranchi : झारखंड की सबसे बड़ी सरकारी मेडिकल संस्था...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...