spot_img

साधु के वेश में ऐसे करता था ठगी, 8 महीने बाद हीरे की अंगूठी के साथ धराया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : करीब 8 महीने बाद अरगोड़ा पुलिस ने हीरा जड़ित सोने की अंगूठी के साथ ठगी के आरोपी को धर दबोचा। सितंबर 2020 में पुंदाग के एकलव्य टावर निवासी राजेश कुमार ने अपनी हीरा जड़ित सोने की अंगूठी एक साधु के वेश में आए व्यक्ति द्वारा ठगी कर लेने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उस आरोपी की तलाश में जुटी थी। करीब 8 महीने बाद अरगोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि साधु के वेश में एक व्यक्ति अशोक नगर इलाके में घूम रहा है और लोगों से ठगी का प्रयास कर रहा है। सूचना पर अरगोड़ा पुलिस ने बिना देर किए अपनी टीम के साथ वहां पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से राजेश कुमार की ठगी गई हीरा जड़ित सोने की अंगूठी को भी बरामद कर लिया।

Read More : कोरोना का कहर: शव को नहीं मिला कंधा देने वाला, पीपीई किट पहन परिजन ठेले पर श्‍मशान ले गए

Read More : कोरोना संक्रमित SDO ने अस्‍पताल की खिड़की से लगाई छलांग, और फिर…

आरोपी की पहचान रविनाथ के रूप में हुई है। वह वर्तमान में विधानसभा के पास झुग्गी झोपड़ी में रह रहा था। वह मूल रूप से दिल्ली के जौनपुर के मांडी गांव शांति कैंप के सपेरा बस्ती का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अबतक कितने लोगों से ठगी की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...