कोरोना संक्रमित SDO ने अस्‍पताल की खिड़की से लगाई छलांग, और फिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हरियाणा : कोरोना का कहर देश में जारी है। कोरोना के डर से कई लोग अपनी जीवन लीला समाप्‍त कर चुके हैं। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें कोरोना संक्रमित ने खुद अपनी जान दे दी। ताजा मामला हरियाणा के रेवाड़ी के एक सरकारी अस्‍पताल से सामने आया है। जहां एक व्‍यक्ति ने तीसरी मंजिल की खिड़की से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान रिटायर्ड एसडीओ के रूप में हुई है। जो इन दिनों कोरोना से जंग लड़ रहे थे।

Read More : Corona Second Wave को लेकर Supreme Court सख्त, कहा- LockDown पर विचार करे केंद्र

रेवाड़ी के झज्जर के गांव दोहड़ का रहने वाला युद्धवीर बिजली वितरण निगम में सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) के पद पर सेवारत थे और पिछले महीने ही सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले वे कोरोना की चपेट में आ गए थे। तीन दिन पहले ही उन्‍हें रेवाड़ी के जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीसरी मंजिल पर स्थित कोविड वार्ड में वे भर्ती थे।

Read More :बेवजह घर से निकले बाहर तो वहीं आधा घंटा पढ़ाया जायेगा Covid GuideLine, रांची SSP ने दिये निर्देश

आज दिन के करीब 12 बजे वे अपने बेड से उठे और खिड़की की तरफ बढ़ें। जबतक लोगों को कुछ समझ आता युद्धवीर छलांग लगा चुके थे। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

Read More : IPL के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, आज होने वाला KKR-RCB का मैच कैंसिल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

SIR पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या कहा… जानें

New Delhi : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

लकड़ी चुनने घर से निकली, फिर नहीं लौटी दोनों…

Garhwa : गढ़वा के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के...

हजारीबाग में सेफ्टी टैंक बना काल, एक-एक कर निगल गया परिवार…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद...

अब पेट्रोल नहीं, गन्ने से दौड़ेगी कार…

Kohramlive : भारत की सड़कों पर जल्द एक ऐसा...