PALAMU : पलामू के शहर थाना क्षेत्र के पांकी रोड स्थित मइयां-बाबू हॉस्पिटल में मंगलवार को एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चैनपुर के गांगी गाव निवासी रमेश कुमार चौधरी की गर्भवती पत्नी विनीता कुमारी (22) को परिजनों ने रविवार को इस अस्पताल में भर्ती कराया था। रात 11 बजे डॉ. कादिर परवेज ने महिला का ऑपरेशन किया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।
Read More :ठनका गिरने से युवक की मौत, खेत में कर रहा था काम
तबीयत बिगड़ने पर रांची रेफर
जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जब अस्पताल प्रबंधन से मामला नहीं संभला तो मंगलवार की सुबह चार बजे महिला को रांची रेफर कर दिया गया। शीघ्र अस्पताल ले जाने का दबाव बनाया जाने लगा। साढ़े नौ बजे रांची ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाया गया। एम्बुलेंस में रखने के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।
Read More :ठनका की चपेट में आकर 4 की मौत, 2 घायल
छानबीन में जुटी पुलिस
जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर कादिर परवेज का कहना है कि मृतका को खून की कमी थी। खून चढ़ाने के बाद ब्लड रिएक्शन के कारण उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया था। बॉन्ड पेपर पर सहमति के बाद ही किसी मरीज का ऑपरेशन किया जाता है।
Read More :Jeff Bezos: 11 मिनट में पूरा किया 105 KM का अंतरिक्ष सफर














