Kohramlive : अगर आप UPI (UPI Scams) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिये बेहद जरूरी है। NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने “कॉल मर्जिंग स्कैम” को लेकर लोगों को सचेत किया है। साइबर अपराधी नये तरीके से ठगी का जाल बिछा रहे हैं, जिसमें वे आपकी OTP चुराकर आपके बैंक अकाउंट से पैसा उड़ा सकते हैं।
ऐसे होता है ये स्कैम (UPI Scams)
- आपको किसी इवेंट इनवाइट या जॉब ऑफर के नाम पर एक कॉल आयेगा।
- कॉलर दावा करेगा कि उसने आपका नंबर आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार से लिया है।
- फिर वह कहेगा कि आपका वह दोस्त दूसरे नंबर से आपको कॉल कर रहा है, आप उस कॉल को मर्ज (Merge) कर लें।
- लेकिन यह कोई दोस्त नहीं होता, बल्कि बैंक से आने वाले OTP का कॉल होता है।
- जैसे ही आप कॉल मर्ज करेंगे, स्कैमर्स आपकी OTP सुनकर आपका बैंक अकाउंट खाली कर देंगे।
NPCI की सलाह, ऐसे बचें ठगी से
- ऐसे किसी भी अनजान कॉल को मर्ज न करें।
- अगर कोई OTP पूछे या कॉल मर्ज करने को कहे, तो सतर्क हो जायें।
- संवेदनशील जानकारी किसी से साझा न करें।
- UPI ट्रांजैक्शन की हर डिटेल खुद चेक करें।
- किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत रिपोर्ट करें।
NPCI ने साफ कहा है – “अगर आपके पास ऐसा कोई कॉल आता है, तो उसे इग्नोर करें, वर्ना आप साइबर ठगों के जाल में फंस सकते हैं!”
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचायें।
Scammers are using call merging to trick you into revealing OTPs. Don’t fall for it! Stay alert and protect your money. 🚨💳 Share this post to spread awareness!#UPI #CyberSecurity #FraudPrevention #StaySafe #OnlineFraudAwareness #SecurePayments pic.twitter.com/kZ3TmbyVag
— UPI (@UPI_NPCI) February 14, 2025
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो








