spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Credit Card से भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : Credit Card का इस्तेमाल रोजाना बढ़ता जा रहा है। साथ ही बीते कुछ सालों में UPI Transaction में भी उछाल देखा गया है। यही वजह है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक नई घोषणा की है। इस घोषणा में, आरबीआई ने जानकारी दी है कि आने वाले समय में क्रेडिट कार्ड को भी UPI से लिंक किया जा सकेगा।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की है। साथ ही उन्होंने बताया कि NPCI इसको लेकर नए दिशा निर्देश जारी करेगा। NPCI का लक्ष्य है कि अगले 2 या 3 साल में UPI Payment को 100 करोड़ ट्रांजैक्शन प्रति दिन से आगे ले जाया जा सके। पहले ये सुविधा Rupay Gateway का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को दी जाएगी। बाद में Master Card और Visa Gateway से भी UPI की सुविधा प्राप्त की जा सकेगी।

Credit Card से UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं

RBI के इस नए ऐलान के बाद अभी यह साफ नहीं है कि क्रेडिट कार्ड लिंक कर किए UPI ट्रांजैक्शन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) कैसे लागू होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी की स्थिति में क्रेडिट कार्ड से किए ट्रांजैक्शन पर सबसे ज्यादा MDR लगता है। ये 2%-3% के करीब है। ऐसे में इस पर स्पष्टता की जरूरत होगी कि क्या UPI से जुड़े क्रेडिट कार्ड के जरिए किए ट्रांजैक्शन पर बैंकों को MDR छोड़ना होगा।

MDR क्या है?

  • MDR वह फीस होती है, जो दुकानदार डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपसे लेता है। आप कह सकते हैं कि यह डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की सुविधा पर लगने वाली फीस है।  एमडीआर से हासिल रकम दुकानदार को नहीं मिलती है। इसे बाद में बैंक्स और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच डिवाइड किया जाता है।
  • 1 जनवरी, 2020 को RuPay और UPI से किए ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को शून्य किया गया था।  यानी ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाता है।  यही वजह रही थी की पूरे देश में व्यापारियों ने UPI को अपनाया था।
  • यूपीआई प्लेटफॉर्म के बारे में बोलते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा, “यूपीआई भारत में भुगतान का सबसे बेहतरीन तरीका बन गया है, जिसके प्लेटफॉर्म पर 26 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता और 5 करोड़ व्यापारी हैं।   केवल मई 2022 में, UPI के माध्यम से 10। 4 लाख करोड़ रुपये की राशि के लगभग 594 करोड़ लेनदेन को संसाधित किया गया था । । ।  अब UPI प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड को जोड़ने की योजना चल रही है।

 

इसे भी पढ़ें :

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...