यूपी पुलिस को मिलेगी नई ताकत… जानें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी पुलिस की ताकत बढ़ने वाली है। अगले 13 महीनों में 60,244 नव नियुक्त सिपाही ट्रेनिंग पूरी कर मैदान में उतरेंगे। हर थाने को 25 अतिरिक्त सिपाही मिलेंगे, जिससे क्राइम कंट्रोल करने में नया संबल मिलेगा। यूपी के DGP राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ट्रेनिंग तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों, बटालियन कमांडेंट और ट्रेनिंग अफसरों को सख्त निर्देश दिये, “प्रशिक्षण को सबसे ऊपर के पायदान पर रखें और प्राथमिकता दें। DGP ने कहा, “नये सिपाही आने वाले दशकों तक पुलिस और समाज में अहम भूमिका निभायेंगे। इसलिये ट्रेनिंग में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।” अफसरों को हिदायत दी गई कि “स्वयं लीड करें, नेतृत्व का उदाहरण बनें।” महिला प्रशिक्षण केंद्रों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिये DGP ने विशाखा कमेटी गठित करने का आदेश दिया। अब हर महिला प्रशिक्षु की शिकायत पर जल्द निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई होगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...