spot_img
spot_img
spot_img

भारत की धड़कन और विकास का इंजन है यूपी : अमित शाह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के लिये आज का दिन खास रहा। लखनऊ में यूपी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुये। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन उन्होंने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की धड़कन और विकास का इंजन है, जो 2047 तक विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा। उन्होंने कहा कि कूड़े के पहाड़ को 65 एकड़ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में बदलना भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। शाह ने ओडीओपी योजना को रोजगार का मजबूत माध्यम बताया और कहा कि यूपी के विश्व प्रसिद्ध उत्पाद और व्यंजन अब पूरी दुनिया तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने सीएम युवा योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया और बताया कि अब तक 1.30 लाख युवाओं को ऋण दिया जा चुका है।गृहमंत्री ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में 15 लाख करोड़ रुपये की योजनायें जमीन पर उतरी हैं, कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और यूपी बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बना है। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि परिवारवादी पार्टियां यूपी का कल्याण नहीं कर सकतीं और प्रदेश के विकास के लिए मजबूत सरकार जरूरी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...